मैनपुरी, मई 19 -- ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व एक विशेष शैक्षिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छुट्टियों के दौरान बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखना और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करना रहा। बच्चों को कक्षावार हिंदी, अंग्रेजी व गणित के गृहकार्य पत्रक के साथ पेंसिल बॉक्स, कॉपियां व रबर वितरित किए। प्रधानाध्यापक शरद यादव ने बताया कि लंबे अंतराल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसीलिए यह अभ्यास पत्रक तैयार किए गए हैं। विद्यालय में कॉन्वेंट की तर्ज पर इंडीविजुअल स्टूडेंट प्रोफाइल के जरिए बच्चों की व्यक्तिगत निगरानी की जा रही है, जिससे छात्र संख्या 10-11 से बढ़कर 37 हो गई है। संकुल शिक्षक उपेंद्र कुमार ने बच्चों को लगन से कार्...