कॉनकोर्स का निर्माण समय से पूरा कराएं
लखनऊ, मई 23 -- डीआरएम लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को लखनऊ स्टेशन (चारबाग) पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे एयर कॉनकोर्स निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म संख्या 1 तथा प्लेटफॉर्म संख्या 6 एवं 7 पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने पर विशेष बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.