कॉटन वेस्ट कारखानों पर तीन विभागों के छापे से हड़कंप, छह सैंपल लिए
अमरोहा, अप्रैल 14 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर के मोहल्ला तकिया मोतीशाह, पंजू सराय व कल्याणपुरा रोड पर संचालित कॉटन वेस्ट कारखानों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान कारखानों में प्लास्टिक की कैन में भरकर रखे गए केमिकल के टीम ने छह सैंपल लिए। इससे संचालकों में हड़कंप मच गया। कॉटन वेस्ट कारखानों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी को सीधे जमीन में डालकर भूगर्भ जल को प्रदूषित करने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएम ने तीन विभागों की टीम गठित की थी। टीम में शामिल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुभाष चंद्र और अजीत कुमार ने उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, ईओ डॉ .बृजेश कुमार व डीपीएम नदीम अख्तर के साथ कारखानों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- कॉटन वेस्ट कारखानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.