बागेश्वर, अगस्त 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने गुरुवार को पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों और विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, यातायात, आपदा प्रभावित क्षेत्रों और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। कॉजवे, सड़क और कलमठों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत और रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क और पुलिया निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के किमी सात स्थित भूस्खलन क्षेत्र और खाती के समीप बाछम में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिशासी अभियंताओं से सुझाव लेते हुए सड़क को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके ...