बागेश्वर, जून 20 -- देवेंद्र पांडे, काफलीगैर। खांकर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान कॉजवे बंद किए जाने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कॉजवे को तत्काल खोलने और पुनर्निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी का एकमात्र मार्ग बंद होने से बरसाती पानी मकानों की ओर आ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद कॉजवे का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...