पटना, फरवरी 16 -- कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए 17 मूक बधिर बच्चों व उनके परिजनों को जिला प्रशासन ने कानपुर भेजा है। वहां उनका स्व. एसएन मेहरोत्रा ईएनटी फाउंडउेशन अस्पताल में कॉक्लियर इम्प्लांट किया जाएगा। इसके पहले पटना समाहरणालय में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इन बच्चों और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें श्रवण श्रुति कार्यक्रम की जानकारी दी। ये सभी माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के थे। कॉक्लियर इम्प्लांट का खर्च नहीं उठा सकते थे। डीएम से बातकर उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। डीएम ने बताया कि पटना जिले से अबतक कुल 61 बच्चों को इम्प्लांट के लिए भेजा जा चुका है। एक-एक बच्चे पर इम्प्लांट, आने-जाने, ठहरने और प्रशिक्षण पर लगभग छह लाख रुपये खर्च होता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कुछ योजनाओं को जोड़कर इस योजना का लाभ बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.