नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- जंतर मंतर के बाद दिल्ली में बनाए गए तीन प्रदर्शन स्थलों पर भीड़ जुटाना प्रदर्शनकारियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। दूर-दराज के इलाकों से लोगों को जुटाने, उन्हें मैदान तक पहुंचाने, भोजन-पानी और दूसरी सुविधाओं का इंतजाम करने में पसीने छूट सकते हैं। इसके साथ इन मैदानों की क्षमता जंतर मंतर से बहुत ज्यादा है। ऐसे में यहां मैदान को भरना मुश्किल भरा होगा। केंद्रीय दिल्ली से दूर होने के कारण राजनीतिक संदेश भी मंद पड़ जाएगा। जंतर-मंतर की सबसे बड़ी खासियत उसकी केंद्रीय स्थिति थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं। पुलिस के आदेश के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए तीन नए स्थान निर...