कॉकरोच सरकारी स्कूलों की बदहाली पर बरसे, सभी शिक्षा मंत्रियों से पत्र लिख कर पूछे 6 सवाल
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने देश में सरकारी स्कूलों के खस्ताहाल को लेकर सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को एक पत्र लिखा है। उनका कहना है कि आजादी के आठ दशक बीत जाने के बाद भी देश के सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है। कहीं पीने का साफ पानी नहीं है, तो कहीं बच्चे बिना बेंच और शौचालय के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे बच्चों को जानवरों से भी बदतर स्थितियों में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।"जब बुनियादी सुविधाएं ही नहीं, तो देश आगे कैसे बढ़ेगा?" सभी शिक्षा मंत्रियों के नाम लिखे अपने पत्र में CJP प्रमुख ने कहा कि देश की प्रगति की बातें तब तक बेमानी हैं जब तक हमारे बच्चों को न्यूनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.