नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में कॉकरोच प्रोटेस्ट को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का भी साथ मिला है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते से ही हिरासत में ले लिया। ये प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। यह मार्च छात्र और युवा संगठनों की ओर से किए जा रहे व्यापक आंदोलन का हिस्सा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा वकीलों को हिरासत में लिए जाने के मामले में दखल देने की अपील की है। SCBA ने सुप्रीम कोर्ट इलाक...