नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नीट परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देश भर में हुए प्रदर्शनों के बाद अब थलपति विजय ने इसे लेकर एक बड़ा दांव चला है। तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को पास करा लिया गया है। प्रस्ताव में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव को जहां विपक्षी डीएमके का समर्थन मिला, वहीं भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और TVK नेता के अरुणराज ने विधानसभा में इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि नीट परीक्षा सामाजिक न्याय, समानता और राज्यों के अधिकारों के पूरी तरह खिलाफ है। उन्होंने कहा कि न...