नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेताओं को पाकिस्तान-अमेरिका से फंडिंग मिलने के लगाए गए आरोपों पर आशुतोष रांका और सौरभ दास ने जवाब दिया है। क्राइम ब्रान्च की पूछताछ के बाद सीजेपी के दोनों सह संयोजकों ने सवाल उठाया कि यदि उन्हें विदेशी फंडिंग मिल रही है तो क्यों उनके साथ उन्होंने (मंत्री) हाथ मिलाया था, साथ में चाय-नाश्ता लिया? सौरभ दास ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सबूतों की मांग की। जितेंद्र सिंह ने अभिजीत दीपके को अमेरिका और आशुतोष रांका को पाकिस्तान से फंडिंग मिलने के सबूत होने का दावा किया था। सौरभ दास और आशुतोष रांका से गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने पूछताछ की। थाने के बाहर सीजेपी नेताओं ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में आशुतोष रांका ने कहा कि 13 अक्टूबर को जो...