नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है भविष्य में चुनावी राजनीति में उतरने को लेकर सस्पेंस कायम रखते हुए दावा किया है कि उन्हें कई पार्टियों से ऑफर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से भी आ रहे हैं। उन्होंने एनडीए में शामिल रामदास आठवले की ओर से अभिजीत दीपके को दी गई बुलाहट का उदाहरण भी दिया। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर 5 मार्च के प्रस्तावित प्रोटेस्ट मार्च को वापस लेने का ऐलान करने वाले सौरव दास ने एक यूट्यब चैनल को दिए इंटरव्यू में ताजा घटनाक्रम पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनका संगठन 'स्कूल ठीक करो' समेत अन्य मुद्दों पर काम करता रहेगा। दास ने कहा कि अभी बहुत कुछ ठीक करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं से जुड़े सवालों का भी जव...