कॉकरोच पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके 'फेसबुक-इंस्टा बैन' वाली किस बात पर भड़क गए
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके नाबालिगों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर की जा रही कोशिशों पर भड़क गए हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से किए गए सवाल और केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए दीपके ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह 'जेन अल्फा' को चुप करने की कोशिश है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने सोमवार को केंद्र से इस बात पर विचार करने को कहा है कि नाबालिग सोशल मीडिया कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट करके इसका इस्तेमाल ना कर पाएं। दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता एनजीओ 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस' की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का की दलीलों का संज्ञान लिया था और इस याचिका पर जवाब मागते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.