नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को उन खबरों को पूरी तरह खारिज किया जिसमें दावा किया गया जा रहा था कि जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत अतिरिक्त शक्तियां (लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत) दी गई हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से इसपर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि हमें जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक जानकारियां शेयर की जा रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एनएसएस के तहत हिरासत में लेने की शक्तियां दी गई हैं। हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि एनएसए के तहत हर तीन महीने में शक्तियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया होती है जो कि एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रि...