नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- दिल्ली में कॉकरोच दहन होने के बाद भाजपा विधायक और रेखा सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा- ये दीमक क्यों बिलबिला रहे हैं? दरअसल, आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुतला दहन वाली बात की शिकायत दिल्ली के एलजी और पुलिस से की है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर बात नहीं सुनी गई तो वह अदालत जाएंगे।ये दीमक क्यों बिलबिला रहे? इसी सिलसिले में अब भाजपा विधायक ने आप पर पलटवार करते हुए कहा- "देखिए पुतला जल रहा है कॉकरोच का और दर्द हो रहा दीमकों को। देश की राजनीति के दीमक ये क्यों बिलबिला रहे हैं। इनका इलाज जनता अलग ही कीटनाशक से करती है। कॉकरोच प्रतीक है गंदगी का, अराजकता का। गटर से निकलता है और गटर में ही जाता है।" इस बयान से पहले कपिल मिश्रा ने एक्स पर...