कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर बोले अवध ओझा, आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए
नई दिल्ली, मई 21 -- आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और जाने-माने शिक्षक अवध ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए। कॉकरोच जनता पार्टी, जय हिंद। अवध ओझा ने पिछला दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, पटपड़गंज विधानसभा सीट से हारने के बाद उन्होंने न सिर्फ आम आदमी पार्टी छोड़ दी, बल्कि राजनीति से भी दूर हो गए थे। ओझा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। उन्होंने अब कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से इंस्टाग्राम और एक्स पर पेज बना, जिससे देखते ही लाखों लोग जुड़ गए। इंस्टाग्राम पर तो इसने चंद दिनों में ही 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया और भाजपा को पीछे छोड़ दिया। वहीं, एक्स पर भी लाखों फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.