नई दिल्ली, जून 9 -- सोशल मीडिया से निकलकर सड़कों तक पहुंचा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन अब देश की मुख्यधारा की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है। बीते सोमवार को दिल्ली में हुई विपक्षी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में पेपर लीक और दूसरे राजनीतिक मुद्दों के साथ CJP पर भी लंबी चर्चा हुई। CJP का मुद्दा पार्टी के आधिकारिक एजेंडे में शामिल नहीं था, फिर भी यह चर्चा के केंद्र में बना रहा। सूत्रों के मुताबिक, 23 विपक्षी दलों की करीब ढाई घंटे चली बैठक में कई नेताओं ने युवाओं की नाराजगी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और रोजगार के मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान CJP का जिक्र बार-बार किया गया। कई नेताओं ने माना कि हाल के दिनों में इस संगठन ने युवाओं के बीच तेजी से अपनी पहचान बनाई है। यह भी पढ़ें- राजनीति में हिंदू-मुस्लिम एजेंडा हावी, पर बे...