कॉकरोच जनता पार्टी ने 'रेजीम चेंज' चाहने वालों को ही दिया बड़ा झटका
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि उनका संगठन 'रेजीम चेंज' की मांग के साथ नहीं है। सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से हटाना प्रेशर ग्रुप का मकसद नहीं है, वह सिर्फ निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे हैं और इसके बाद जनता जिसे चाहे चुने। रांका की यह बात उनके आंदोलन में साथ दिखने वालीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रमुख नेहा बोरा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण जैसे लोगों के लिए झटका है, जो 'रेजीम चेंज' की मांग प्रमुखता से उठा रहे हैं। आशुतोष रांका ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनका संगठन ना तो किसी राजनीतिक दल के साथ है और ना ही पार्टी के खिलाफ है। उन्होंने कहा, 'हमारी लड़ाई यह थोड़ी है कि भाजपा को सरकार से हटाना है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.