कॉकरोच जनता पार्टी चाहती थी जिन सवालों पर चुप्पी, उन पर ही मच गया शोर; उल्टा पड़ गया पंजाब वाला दांव
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) चाहती थी उन आलोचकों का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया जाए जो उन्हें बार-बार पूछते हैं कि उनकी टीम 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत पंजाब क्यों नहीं जाती? सिर्फ भाजपा शासित राज्यों के स्कूलों की दुर्दशा दिखाने की वजह से सवालों में घिरने वाली सीजेपी पंजाब, कर्नाटक और झारखंड में अपनी टीमों को भेजकर छवि बदलना चाहती थी। लेकिन यह दांव काफी हद तक उल्टा पड़ता दिख रहा है। खासकर पंजाब में जिस तरह का 'ऑडिट' सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास ने किया उस पर बहुत शोर मच गया है। आम आदमी पार्टी (आप) से पुराने जुड़ाव की वजह से सीजेपी की साख पर पहले ही जो सवाल उठा रहे थे, वे सीजेपी के इस वीडियो को आरोपों पर मुहर बता रहे हैं। दरअसल, सौरभ दास और सीजेपी की लीगल डिपार्टमेंट की हेड रत्ना सिंह ने पंजाब के तीन स्कूलों का सोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.