दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कथित वोट चोरी को लेकर आंदोलन चल रहा है। इस दौरान सभी विपक्षी पार्टियां और उनके छात्र संगठन लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने 'दिल्ली चलो' का नारा देते हुए बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। अभी तक इस मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और दूसरी विपक्षी पार्टियां अलग-अलग प्रदर्शन कर रही थीं। लेकिन अब कॉकरोच जनता पार्टी को लेफ्ट 5 अलग-अलग छात्र संगठनों का भी साथ मिल गया है। लेफ्ट ने प्रेस रिलीज जारी कर इस प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है।जंतर-मंतरकौन-कौन आएगा CJP के साथ चुनाव और एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन किया था, जिसमें भारी संख्या...