कॉकरोच जनता पार्टी के लिए चुनाव आयोग में पहुंच गया आवेदन, पर अभिजीत दीपके नहीं
नई दिल्ली, मई 26 -- सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन करने वाले अभिजीत दीपके को एक और बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के एक वकील ने चुनाव आयोग में आवेदन दायर करते हुए अपने नाम से पार्टी के रजिस्ट्रेशन की मांग कर दी है। यदि चुनाव आयोग उनके आवेदन को स्वीकार करता है तो इस नाम के राजनीतिक दल पर उनका कब्जा होगा। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पानीपत के निवासी सुधीर जाखड़ पेशे से वकील हैं। उन्होंने खुद को 'कॉकरोच जनता पार्टी' का राष्ट्रीय संयोजक बताते हुए चुनाव आयोग के पंजीकरण सचिव के सामने आवेदन दायर किया है। उन्होंने रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल ऐक्ट की धारा 29A के तहत रजिस्ट्रेशन की मांग की है। खास बात यह है कि आवेदन में CJP का ही कॉकरोच वाला लोगो इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी संग गठबंधन चाहती है कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.