नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक सौरभ दास, आशुतोष रांका और राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हिरासत में लिया गया। तीनों नेता 11 अन्य साथियों सग जंतर-मंतर पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिरासत में लिए गए। सीजेपी की टीम एक बंद गेट को कूदकर पुलिस को चकमा देकर उस जंतर-मंतर तक पहुंचने में कामयाब रही, जिसे आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने की खबर एक दिन पहले ही आई थी। हालांकि, सीजेपी नेताओं की ओर से उठाए गए कदम को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही थाने जाकर पुलिस से कहा था कि वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख देने का फैसला दिल्ली पुलिस पर छोड़ते हैं और इसके लिए 24 घंटे की मोहलत देते हैं। लेक...