नई दिल्ली, मई 25 -- Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमा रही कॉकरोच जनता पार्टी को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी को पूरा समर्थन देने की बात कही है। बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस पार्टी को आम आदमी पार्टी की तरफ से खुला समर्थन मिला हुआ है, लेकिन अभी तक मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अगर पश्चिम बंगाल में हाल ही में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस इसे समर्थन देती है, तो यह कॉकरोच जनता पार्टी के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित होगा। ममता और अभिषेक बनर्जी द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान उनकी पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने किया। सोमवार को...