नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की दूसरी मांग पूरी होने और तीसरे के लिए 90 दिनों वाला आश्वासन मिल जाने के बाद केंद्र सरकार के संग उनका टकराव फिलहाल खत्म हो गया है। देश की सबसे बड़ी अदालत में दोनों पक्षों में बनी सहमति से माहौल इतना सकारात्मक हो गया कि सभी पक्षों ने एक दूसरे की सराहना की। सीजेपी ने जहां केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल की तारीफ की तो उन्होंने भी आंदोलनकारियों को सकारात्मक और रचनात्मक बताते कहा कि उनके साथ सरकार की किसी तरह की दुश्मनी नहीं है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि बातचीत से हर मसले का हल हो सकता है। दरअसल, नीट पेपर लीक के खिलाफ एक महीने से अधिक समय तक आंदोलन चलाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफे के लिए मजबूर कर चुकी सीजेपी की दूसरी मांग थी कि आंदोलन के दौरान दिल्...