कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल, डॉक्टर को पीटा, जान से मारने की धमकी
घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद, जून 4 -- कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में छा जाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता को लेकर अब यूपी के मऊ में बवाल हो गया है। यहां घोसी कोतवाली के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए युवक ने अपने आप को कॉकरोच जनता पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए डॉक्टर से सपोर्ट करने और सदस्यता लेने को कहा। मना कर दिया तो डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। मारपीट में चिकित्सक घायल हो गए हैं।काफी सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से आक्रोशित अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना के अलावलपुर अफगा के मूल निवासी और कोतवाली के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सरकारी चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.