कॉकरोच जनता पार्टी की नई टीम में कितने जेन-जी, खुद अभिजीत दीपके की क्या है उम्र?
छत्रपति संभाजी नगर, अगस्त 7 -- अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पिछले महीने जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन की सफलता के बाद अब एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' का ऐलान किया है। दीपके ने अपने गृहनगर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में CJP टीम के साथ दो दिनों तक मंथन करने के बाद यह फैसला लिया है। इसी बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने गुरुवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का भी ऐलान किया है। इस कमेटी में 30 साल के अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को संगठन का सह-संयोजक बनाया गया है। इन दोनों की उम्र क्रमश: 27 और 30 साल है। ये दोनों जेन-जी के तहत आते हैं। दीपके के आवास पर CJP ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.