कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को स्कूल में लटका मिला ताला, सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
पीटीआई, अगस्त 30 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की एक टीम ने रविवार को जयपुर में न्यू संजय नगर में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्टी ने कहा कि स्कूल को 7 दिनों के भीतर खोला जाए वरना धरन दिया जाएगा। सीजेपी का यह औचक निरीक्षण जयपुर में पार्टी के नेताओं पर हाल में हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद सामने आया है। पार्टी ने इसी तरह का औचक निरीक्षण किया था मगर ग्रामीणों ने तब जमकर विरोध किया था। इसबार सीजेपी की टीम रेखा शर्मा के नेतृत्व में भट्टा बस्ती में सरकारी प्राथमिक स्कूल पहुंची। इस दौरान टीम ने स्कूल की इमारत पर ताला लटका देखा। इसके बाद पार्टी के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से जानकारी इकट्ठा की और जाना कि स्कूल क्यों और कब से बंद है। इसके साथ ही यह भी जानने की कोशिश की इसका बच्चों की एजुकेशन पर क्या असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.