नई दिल्ली, जून 5 -- काकरोच जनता पार्टी द्वारा शनिवार को प्रदर्शन की घोषणा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। नई दिल्ली क्षेत्र को 12 जोन में बांटा गया है जिसमें से प्रत्येक की जिम्मेदारी एक डीसीपी या एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। खासतौर से केन्द्रीय मंत्रियों के घर की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार शाम नई दिल्ली जिला के डीसीपी सचिन शर्मा ने भी विभिन्न जिलों के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, इंस्पेक्टर आदि के साथ प्रदर्शन को लेकर बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों को कहा कि वह प्रदर्शनकारियों से न उलझें और उन्हें समझाकर शांत रखने का प्रयास करें। यह भी पढ़ें- काकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, मंत्रियों के घर की बढ़ी सुरक्षा सुरक्षा के लिहाज से हर दो जोन पर एक संयुक्त आयुक्त या अति...