नई दिल्ली, जून 7 -- Cockroach Janta Party: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी से शुरू हुआ सोशल मीडिया का 'कॉकरोच अभियान' लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। कल जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद इस पार्टी को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कॉकरोच जनता पार्टी को नाम बदलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच एक गंदा कीड़ा होता है, जिसे एक बच्चा भी कुचल देता है। राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि उन्हें (CJP) को नाम बदलने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, "कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीड़े का नाम है। इसे छोटा बच्चा भी चप्पल से कुचल देता है।" हालांकि, विज ने लोकतंत्र में आंदोलन के अ...