कॉकरोच और कांग्रेस की घेराबंदी के बीच BJP की बंपर जीत, AAP रह गई खाली हाथ
अहमदाबाद, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कांग्रेस की घेराबंदी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत वाली खुशखबरी मिली है। विपक्षी मोर्चेबंदी के बीच भाजपा को यह खुशी उसके सबसे मजबूत गढ़ कहे जाने वाले गुजरात से आई है। यहां तीन शहरी निकाय में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता हासिल की तो कांग्रेस बेदम नजर आई। राजधानी गांधीनगर में हुए अहम चुनाव में तो आम आदमी पार्टी (आप) खाता तक नहीं खोल सकी। मंगलवार को घोषित नतीजों के मुताबिक गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की। उसने थारा और ओखा नगरपालिकाओं में भी अपनी सत्ता बरकरार रखी। गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पांच सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती। आम आदमी पार्टी (आप) इस बार अपना खाता भी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.