कोलकाता, अगस्त 19 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता के पिता की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने उस दावे से इनकार किया है कि 50 वर्षीय शेख मोहम्मद मफीक की मौत किसी गंभीर शारीरिक हमले की वजह से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान उन्हें मामूली चोट लगी थी और बाद में ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में उनकी मौत हुई।13 अगस्त को हुई थी घटना पुलिस के अनुसार, घटना 13 अगस्त की रात बांकुड़ा जिले के इंदास में हुई। आरोप है कि कुछ लोग शेख अब्दुल हफीज के घर पहुंचे और उनका रास्ता रोका। हफीज उसी दिन सुबह करिसुंडा पश्चिमपाड़ा प्राथमिक स्कूल गए थे। बताया गया कि उन्होंने स्कूल की सुविधाओं के बारे म...