जयपुर, सितम्बर 14 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुआई में पिछले दिनों देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हुए 'जेन जी' आंदोलन के बाद हुए पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए खुशखबरी है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को मुख्यतौर पर निशाने पर लेते हुए किए गए आंदोलन के बाद भी पार्टी राजस्थान में बढ़त बनाने में कामयाब रही। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपना दमखम दिखाते हुए कड़ी चुनौती पेश की है। खुशखबरी आम आदमी पार्टी के लिए भी है जो यहां अपने लिए लंबे समय से जगह तलाशने में जुटी है। कुल 10,245 वार्डों के लिए हुए चुनाव में सोमवार दोपहर 2 बजे तक 8068 के नतीजे घोषित हुए थे। इनमें से 3323 वार्डों में भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, 2962 पर कांग्रेस ने कब्जा किया है जबकि 1783 निर्दलीय/अन्य जीते हैं। 10 नगर निगम के लिए हुए चु...