नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। सोमवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर पहले दौर की बातचीत हो सकती है। इस बीच, कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि जल्द दोनों पार्टियां सम्मानजनक समझौते पर पहुंच जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के घर पर हो सकती है। प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पिता हैं। हालांकि, सपा ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इधर लोकसभा सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि दोनों पार्टियां बेहतर तालमेल के साथ चुनाव में उतरेंगी। पूरी कोशिश होगी कि दोनों पार्टियां जल्द सीट का बंटवारा...