नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- हिंदुत्व समर्थक 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट से भी स्वतंत्र को तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने स्वतंत्र की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज कर दिया। एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार स्वतंत्र को एक ही दिन में दो अलग-अलग कोर्ट से मिले दो झटकों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सीजेपी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सौरव ने अपने एक्स हैंडल पर स्वतंत्र को राहत न मिलने पर खुशी जताते हुए कहा 'दिल्ली हाई कोर्ट ने गुंडे की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके अलावा ट्रायल कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। यह शांति और न्याय पसंद करने ...