जयपुर, अगस्त 17 -- राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों को लेकर चल रही मुहिम के बीच सरकार ने स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर नया फरमान जारी किया है। आदेश के मुताबिक अब स्कूल के प्रधानाचार्य की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। वहीं, प्रधानाचार्य की लिखित अनुमति के बिना छात्रों, शिक्षकों और स्कूल की गतिविधियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू या किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग पर भी रोक रहेगी। सरकार के इस आदेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसे स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के बजाय उनकी स्थिति को सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब CJP की ओर से स्कूलों की व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।प्रधानाचा...