रामपुर, दिसम्बर 10 -- मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ऊंचगांव स्थित खेल स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिक राम किशोर पांडेय ने फीता काटकर किया। संविलियन विद्यालय सोहना की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की सुंदर शुरूआत की। बीडीओ धीरेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि और मनरेगा एपीओ पुनीत दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। करीब दिनभर प्राइमरी व जूनियर स्तर चलीं प्रतियोगिताओं में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक फजल आफाक ने बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी गोला फेंक, चक्का फेंक, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और समूह गान जैसी स्पर्धाएं कराईं। विभिन्न स्पर्धाएं सम्पन्न कराईं। सबसे तेज फर्राटा बालकों में कैस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.