कैसे 1150 करोड़ की कोकीन लेकर कराची से गुजरात पहुंचा जहाज; दिल्ली होनी थी सप्लाई
अहमदाबाद, मई 28 -- देश में समुद्री ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुंद्रा बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज से लगभग 1150 करोड़ की 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है। तीन विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 6 बैगों में कोकीन भरकर जहाज ब्राजील से चला था और कराची होते हुए गुजरात पहुंचा। कोकीन की सप्लाई दिल्ली में होनी थी।ब्राजील से कराची होते हुए गुजरात पहुंचा था जहाज गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) केएलएन राव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 'यूरोप' नाम मालवाहक जहाज मैक्सिको, अमेरिका और कराची से होते हुए कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास पहुंचा था। मादक पदार्थ की यह खेप ब्राजील में जहाज पर लादी गई थी। एटीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.