औरैया, फरवरी 5 -- औरैया, संवाददाता। प्रैक्टिकल परीक्षाएं जिले में शुरू हो चुकी हैं। कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां एग्जामिनर की लिस्ट तो आ गई लेकिन उनका मोबाइल नंबर ही नहीं मिल रहा है। इससे शिक्षक और छात्र दोनों परेशान हैं। प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत डीआईओएस कार्यालय में की है। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत प्रायोगिक परीक्षाएं जिले में दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच में हो रही हैं। इसके लिए 161 केंद्र बनाए गए हैं। प्रायोगिक परीक्षा में सबसे बड़ी समस्या एग्जामिनर से संपर्क न होने की आ रही है। कई कालेजों में नामित एग्जामिनर का मोबाइल नंबर ही नहीं मिल रहा है। जिससे एग्जामिनर से संपर्क नहीं हो पा रहा। तय की गई परीक्षा की डेट बीत गई। जिससे छात्र और शिक्षक दोनों परेशान हैं। कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां एग्जामिनर तो आ गए। मगर उनके नंबर पर ओटीपी ही नहीं आ पा रहा है। ...