कैसे हुई आईपीएस की मां की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी गुत्थी, खुलासे को पांच टीमे लगाई गईं
अम्बेडकरनगर, अगस्त 17 -- IPS Mother Death: लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस आशुतोष मिश्र की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की हत्या-लूटपाट मामले की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। इस बीच रविवार को शव बरामद होने के बाद हिरासत में लिए गए तीन लोगों को करीब आठ घंटे पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इससे पहले शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं होने से जांच की गुत्थी उलझ गई है। सोमवार को आईपीएस की मां का अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया। गांव से निकली शवयात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इंद्रावती की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखते हुए हृदय हिस्टोपै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.