कैसे सरकार से पूरी कराएंगे मांगे, एनआरएमयू आज बनाएगी रणनीति
रामपुर, अक्टूबर 5 -- नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की ओर से आज सुबह 11 बजे एसएसई पी-वे दफ्तर के बाहर एक गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। मीटिंग के दौरान यूनियन पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों द्वारा आउटसोर्सिंग बंद करने और आठवें वेतन आयोग का गठन कर उसकी रिपोर्ट जल्द लागू करने जैसी प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। वक्ताओं का कहना है कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं पर रेल प्रशासन को शीघ्र ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में रेल कर्मचारियों के मौजूद रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.