नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Kashmiri Pandit: जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर फिर एकबार चिंताएं बढ़ने लगी हैं। घाटी में पीएम पैकेज के तहत काम कर रहे करीब 7000 कश्मीरी पंडितों इन दिनों चिंतित हैं। हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल की ओर से जारी नई धमकी भरी चिट्ठियों के बाद यह नई स्थिति बनकर उभरी है। खबर है कि उनके फोन नंबर, घर के पते और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। पिछले एक महीने में कम से कम पांच बार उन्हें ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। इन कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपनी नौकरी छोड़ दें वरना उन्हें जानलेवा नतीजों का सामना करना पड़ेगा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरी पंडित एसोसिएशन (KPA), ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (AIKS) और मुंबई और दिल्ली में रहने ...