चंडीगढ़, मार्च 17 -- हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया था। हालात ऐसे बन गए थे कि रात को डेढ़ बजे तक वोटों की गिनती पूरी की जा सकी। 5 घंटे तक तो गिनती ही रुकी रही और कांग्रेस की ओर से विरोध जारी रहा। उसका कहना था कि रिटर्निंग ऑफिसर पक्षपात कर रहे हैं। हालांकि सांसें थामे इंतजार कर रही कांग्रेस को अंत में राहत मिली और उसके कैंडिडेट कर्मवीर सिंह बौद्ध राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे। फिर भी भाजपा ने कांग्रेस को पूरी ताकत होने के बाद भी पानी पिला दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के पास 37 विधायक थे और एक सीट जीतने के लिए 28 से 30 की जरूरत थी। ऐसी स्थिति में भी यदि किसी तरह जीत मिली है तो यह चिंता की स्थिति है। ऐसे हालात इसलिए पैदा हुए क्योंकि कांग्रेस के कुल 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी और 4 वोटों को अवैध करार...