इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को जिला पुरुष अस्पताल के ब्लड बैंक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वैसे तो हर साल स्वास्थ्य विभाग के या किसी प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा शिविर का शुभारंभ कर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की जाती थी और काफी संख्या में रक्तदानी भी आते थे लेकिन इस बार शिविर का शुभारंभ तो दूर की वात जिला अस्पताल के मुखिया और ब्लड बैंक की प्रभारी भी मौजूद नहीं रही। इतना ही नहीं शाम 4:00 बजे तक सिर्फ नौ लोग भी रक्तदान करने के लिए आगे आए। हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है इस दिवस का उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के साथ भ्रांतियों को दूर करना और नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है। रविवार को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में सिर्फ 32 यूनिट ब्लड बचा था जिसमें 25 यूनिट बी प...