मेरठ, मार्च 18 -- 14 साल में 100 से ज्यादा वारंट होने के बावजूद आरोपियों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। हैरानी की बात ये रही कि एक आरोपी इस दौरान पुलिस का गनर लेकर साथ घूमता रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो के आधार पर अब पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में पता किया जा रहा है कि किस आधार पर गनर इस आरोपी को मिला था। वहीं, दूसरी ओर गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। नौचंदी थाने में शास्त्रीनगर सेक्टर-7 निवासी योगेंद्र कुमार शर्मा ने 27 जुलाई 2009 को मुकदमा अपराध संख्या 437/2009 दर्ज कराया था। मुकदमा में विक्टर राघव, विजय सिंह, विकास चौबे और जगदीप प्रधान समेत नौ लोगों को कातिलाना हमले से समेत कई धाराओं में आरोपी बनाया गया था। इसी केस में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। कोर्ट में सुन...