लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मार्च माह में हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार बना हुआ है। वर्तमान में पानी का भू-जल स्तर भी बरकरार है। इसके बावजूद भी कई इलाकों में गर्मी के मौसम में होने वाले पानी की संभावित किल्लत से आम लोग अभी से खौफजदा हैं। मार्च का महीना बीत चुका है। अप्रैल माह में भी वर्तमान में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश से जलस्तर में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई है। वहीं जिले का मौसम खुशगवार बना हुआ है। इसके बावजूद भी रख-रखाव के अभाव व जलस्तर में आई गिरावट से जिले के ड्राई जोन वाले मुहल्लों और गांवों के चापाकल नीचे गए जलस्तर के कारण बेकार साबित हो रहे हैं। कई जगह चापाकल से पहले की तरह पानी नहीं निकल रहा है। इससे लोगों को पानी भरने में परेशानी हो रही है। शहर के कई वार्डों के अलावा आस-पास के ग्रामीण...