नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की जो घटनाएं हुईं, उसकी भूमिका नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद तैयार हुई। विशेष संगठन से जुड़े तीनों साजिशकर्ता रूपेश रॉय, आदित्य आनंद और मनीषा चौहान 31 मार्च और एक अप्रैल को नोएडा आए और आंदोलन की साजिश शुरू हुई। रूपेश रॉय बिहार का एक ऑटो चालक है और जिस तरह उसने इतनी बड़ी साजिश रची वह बेहद चौंकाना वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार श्रमिकों के वेतन में इजाफा करने वाली है, इसकी जानकारी रूपेश और उसके साथियों को थी। नोएडा के श्रमिकों को इसके बारे में कैसे उकसाया जाए, इसके लिए तीनों ने 28 मार्च के बाद की तारीख चुनी, क्योंकि इस दिन नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन होना था। जिले में सुरक्षा व्यवस्था उस समय अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा सख्त थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.