दिल्ली, जुलाई 15 -- भारत के कई मंदिरों के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोपों के बीच हिमाचल और कर्नाटक सरकार ने मंदिरों में दान के सुरक्षित और पारदर्शी प्रबंधन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है.क्या इससे चोरी रुकेगी?अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामल में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है.यह घटना भारत की राजनीति में भी कई दिनों तक मुद्दा बनी रही.इसके बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है.सरकार ने इसकी उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है.इस मामले में भी मंदिर समिति के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.इन मामलों के बाद अब देश के कुछ राज्य मंदिरों के चढ़ावे पर निगरानी बढ़ाने और पारदर्शिता के साथ इसके प्रबंधन की द...