नई दिल्ली, जुलाई 1 -- ज्योतिष की दृष्टि से पुखराज गुरु ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है। वैदिक ज्योतिष में पीला पुखराज को बेहद शुभ और प्रभावशाली रत्न माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की कृपा अगर पानी है तो इस रत्न को पहनना चाहिए। धनु और मीन राशि के लोगों को पुखराज पहनना शुभ होता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी के खुद गुरु हैं। इसके अलावा जिन ग्रहों से गुरु की नहीं बनती है, उस राशि के लोगों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए, इससे आपको लाभ नहीं होगा। यहां हम आपको बताएंगे कि पुखराजपुखराज को पहनने का क्या है नियम? आपको बता दें कि पुखराज को गुरुवार के दिन गुरु मंत्र का जाप करके ही धारण करना चाहिए। इसे खास तौर पर सोने की अंगुठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए। पीला पुखराज पहनने के नियम भी पता होने चाहिए पीला पुखराज पहनने के लिए गुरुवार...