कैसे करें करवा चौथ की पूजा? 1 घंटे 17 मिनट का मुहूर्त, करवा कहां रखें और कैसे फेरें
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- इस साल सुहाग का त्योहार गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। पति की सलामती के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हर साल कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल कार्तिक कृष्ण, चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में 1बजकर 06 मिनट से शुरू होगी। चतुर्थी तिथि का समापन 29 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। इस साल करवा चौथ पर सबसे खास बात यह है कि इस पर्व पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग रहेगा। वृषभ और रोहिणी नक्षत्र के चंद्रमा दिन का महत्व बढ़ाएंगे। पूरे दिन व्याप्त चतुर्थी तिथि पर इस बार भद्रा मुक्त व गुरुवारीय होने से करवा चौथ का व्रत अत्यंत शुभ प्रभाव वाला है। इस साल करवा चौथ के दिन 2 घंटे से भी कम समय का पूजा का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। ऐसे में आप भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.