बिहारशरीफ, मार्च 17 -- हिलसा प्रखंड के मदारपुर गांव का हाल ग्रामीणों ने तसला-बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन फोटो : हिलसा01-हिलसा के मदारपुर गांव में पानी के लिए तसला-बाल्टी लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। हिलसा, निज प्रतिनिधि। छठ, रामनवमी, नवरात्र समेत कई त्योहार आनेवाले हैं। लोग इनकी तैयारिया में लगे हैं। वहीं, प्रखंड की कामता पंचायत के वार्ड संख्या छह, मदारपुर गांव के लोग पानी की कमी से परेशान हैं। एक महीने से नल-जल से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी की किल्लत के बीच छठ का आयोजन कैसे होगा। पीने के पानी के लिए भी काफी भागदौड़ करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार को तसला-बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द समस्या दूर करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पेयजल की आपूर्ति बंद है। वार्ड सदस्य अवधेश जमादार ने बताया कि जलापूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.